Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Amarnath Yatra: 'हर हर महादेव' के जयघोष के साथ संपन्न हुई अमरनाथ की पहली पूजा, LG सिन्हा बोले- 'यात्रा होगी सुरक्षित-यादगार, इतने जुलाई से शुरू होगी यात्रा

Amarnath Yatra 2024
X

Amarnath Yatra

Amarnath Yatra: नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सोमवार को पवित्र अमरनाथ गुफा में विधि-विधान और वैदिक मंत्रों के साथ प्रथम पूजा कर वार्षिक अमरनाथ यात्रा की शुरुआत की। उन्होंने बाबा बर्फानी से देश में सुख, शांति, समृद्धि और सभी लोगों के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।

3 जुलाई से शुरू होगी यात्रा

उपराज्यपाल ने बताया कि अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू होकर 28 अगस्त तक चलेगी। यात्रा के सफल आयोजन के लिए प्रशासन, श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड, सेना, पुलिस, सुरक्षाबल, स्थानीय लोग और स्वयंसेवक मिलकर काम कर रहे हैं। इस बार श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए यात्रा मार्ग पर कई नई व्यवस्थाएं की गई हैं।

सुरक्षा और सुविधाओं पर विशेष ध्यान

इस वर्ष यात्रा में आने वाले सभी श्रद्धालुओं और सेवा प्रदाताओं के लिए 10 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा दिया जाएगा। साथ ही सुरक्षा के लिए सभी यात्रियों के लिए आरएफआईडी कार्ड अनिवार्य किया गया है। श्रद्धालुओं के आध्यात्मिक अनुभव को बेहतर बनाने के लिए जम्मू और श्रीनगर में विशेष लेजर और साउंड शो भी आयोजित किए जाएंगे। अब तक 3.50 लाख से अधिक श्रद्धालु यात्रा के लिए पंजीकरण करा चुके हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019