Allu Arjun : अल्लू अर्जुन ने गद्दार तेलंगाना फिल्म अवॉर्ड्स में रचा इतिहास, ‘पुष्पा 2’ के लिए जीता पहला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

Allu Arjun
Allu Arjun
Allu Arjun : मुंबई/हैदराबाद: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह है उनका ऐतिहासिक अवॉर्ड विनिंग मोमेंट, जब उन्होंने गद्दार तेलंगाना फिल्म अवॉर्ड्स 2024 में पहला सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (Best Actor) का पुरस्कार अपने नाम कर इतिहास रच दिया।
अल्लू अर्जुन को यह अवॉर्ड उनकी बहुचर्चित और ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ में निभाए गए दमदार किरदार पुष्पराज के लिए मिला, जिसने न केवल दर्शकों का दिल जीता, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी झंडे गाड़े। अवॉर्ड समारोह के दौरान खास बात यह रही कि अल्लू अर्जुन खुद पुष्पराज के गेटअप में मंच पर पहुंचे और जैसे ही उन्होंने अपना चर्चित डायलॉग “रप्पा रप्पा” अंदाज़ में दोहराया, पूरा ऑडिटोरियम तालियों और उत्साह से गूंज उठा।
तेलंगाना सरकार द्वारा शुरू किए गए इस फिल्म अवॉर्ड समारोह का यह पहला संस्करण था, और पहले ही संस्करण में अल्लू अर्जुन का यह सम्मानित होना पूरे इंडस्ट्री के लिए गर्व का क्षण बन गया। आयोजकों और फिल्म निर्माताओं ने इस पल को सोशल मीडिया पर भी साझा किया और लिखा "यह परफॉर्मेंस जितना दमदार था, उतना ही शानदार था यह सम्मान। पुष्पराज की गूंज अब भी कायम है।"
https://x.com/alluarjun/status/1933966279821697026
Allu Arjun : 'पुष्पा 2' ने तोड़े कमाई के रिकॉर्ड
फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ ने न केवल साउथ बल्कि हिंदी बेल्ट में भी ऐतिहासिक सफलता दर्ज की। फिल्म ने हिंदी वर्जन में 800 करोड़ रुपये और वर्ल्डवाइड 1800 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर कई रिकॉर्ड ध्वस्त किए। अल्लू अर्जुन ने गद्दार तेलंगाना फिल्म अवॉर्ड्स 2024 में रचा इतिहास, ‘पुष्पा 2’ के लिए जीता पहला बेस्ट एक्टर अवॉर्डइस फिल्म ने अल्लू अर्जुन को पैन इंडिया स्टारडम से आगे बढ़ाकर ग्लोबल स्तर पर पहचान दिलाई। कुछ ही समय पहले उन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार (National Award) से भी नवाज़ा गया है।
Allu Arjun : फैंस की निगाहें अगली फिल्म पर टिकी
अब जबकि अल्लू अर्जुन एक के बाद एक उपलब्धियों की सीढ़ियाँ चढ़ रहे हैं, उनके फैंस उनकी अगली फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं। फिल्मी गलियारों में चर्चा है कि वह जल्द ही एक बड़े बजट वाले एक्शन ड्रामा में नजर आ सकते हैं।


