Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Akshaya Tritiya: 29 और 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया पर खरीदारी का शुभ मुहूर्त, नोट कर लें सोना-चांदी प्रापर्टी खरीदने की चौघड़िया

Akshaya Tritiya
X

Akshaya Tritiya

Akshaya Tritiya: रायपुर। हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया को अत्यंत शुभ दिन माना जाता है, जब बिना किसी विशेष मुहूर्त के शुभ कार्य किए जा सकते हैं। इस वर्ष अक्षय तृतीया 29 अप्रैल 2025 की शाम से शुरू होकर 30 अप्रन 2025 को समाप्त होगी। इस दौरान सोना-चांदी, संपत्ति और अन्य वस्तुओं की खरीदारी शुभ फलदायी होती है।

Akshaya Tritiya: अक्षय तृतीया 2025: तिथि और समय
तृतीया तिथि प्रारंभ: 29 अप्रैल 2025, शाम 05:31 बजे से।
तृतीया तिथि समाप्त: 30 अप्रैल 2025, दोपहर 02:12 बजे तक।
उदया तिथि के अनुसार: अक्षय तृतीया का पर्व 30 अप्रैल 2025 को मनाया जाएगा।

Akshaya Tritiya: अक्षय तृतीया 2025: पूजा का शुभ मुहूर्त
30 अप्रैल को सुबह 05:41 बजे से दोपहर 02:12 बजे तक पूजा का शुभ मुहूर्त रहेगा, जिसकी अवधि 6 घंटे 31 मिनट होगी। इस दौरान मां लक्ष्मी और कुबेर भगवान की पूजा करने से विशेष फल प्राप्त होते हैं, जिससे घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

Akshaya Tritiya: सोना-चांदी खरीदारी का शुभ मुहूर्त
29 अप्रैल 2025: खरीदारी का समय शाम 05:31 बजे से शुरू होकर 30 अप्रैल की दोपहर 02:12 बजे तक रहेगा।
शुभ चौघड़िया मुहूर्त: रात 08:16 से 09:37 बजे तक और रात 10:57 से सुबह 03:00 बजे तक।
30 अप्रैल 2025: खरीदारी का समय सुबह 05:41 बजे से दोपहर 02:12 बजे तक।
शुभ चौघड़िया मुहूर्त: सुबह 05:41 से 09:00 बजे तक और सुबह 10:39 से दोपहर 12:18 बजे तक।

Akshaya Tritiya: अक्षय तृतीया पर खरीदारी
इस दिन सोना-चांदी के अतिरिक्त रुई, पीतल के बर्तन, पीली सरसों, मिट्टी का घड़ा, जौ, सेंधा नमक, धार्मिक पुस्तकें, नया घर, संपत्ति, और वाहन आदि की खरीदारी शुभ मानी जाती है। इनकी खरीदारी से मां लक्ष्मी और कुबेर भगवान की कृपा प्राप्त होती है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019