Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Akon Bengaluru Concert : बेंगलुरु कॉन्सर्ट में इंटरनेशनल सिंगर एकॉन के साथ बदसलूकी, फैंस ने स्टेज पर खींचा पैंट, वीडियो वायरल

Akon Bengaluru Concert
X

Akon Bengaluru Concert

Akon Bengaluru Concert : बेंगलुरु। विश्व प्रसिद्ध सिंगर एकॉन के इंडिया टूर के बेंगलुरु कॉन्सर्ट में 14 नवंबर को हुई शर्मनाक घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अपने सुपरहिट गाने ‘Sexy B*tch’ की परफॉर्मेंस के दौरान एकॉन जब दर्शकों के करीब पहुंचे तो कुछ उत्साही फैंस ने हाथ मिलाने की बजाय उनकी पैंट खींच दी। वीडियो में साफ दिख रहा है कि एकॉन बार-बार अपने कपड़े ठीक करते और असहज महसूस करते नजर आए, लेकिन उन्होंने परफॉर्मेंस नहीं रोकी। यह घटना सामने आते ही पूरे देश में लोगों का गुस्सा भड़क उठा और इसे सीधे-सीधे “हैरासमेंट” करार दिया जा रहा है।

Akon Bengaluru Concert : सोशल मीडिया पर यूजर्स ने कड़ी नाराजगी जताते हुए लिखा कि किसी कलाकार के साथ स्टेज पर इस तरह की हरकत न सिर्फ शर्मनाक है बल्कि देश की छवि को भी खराब करती है। एक यूजर ने लिखा, “एकॉन इसे जिंदगी भर याद रखेंगे, भारत आने का मन ही नहीं करेगा।” दूसरे ने कहा, “ये फैंस नहीं गुंडे थे, कॉन्सर्ट की सारी मस्ती खराब कर दी।” कई लोगों ने इसे महिलाओं के साथ होने वाली छेड़छाड़ से जोड़ते हुए लिखा कि पुरुष कलाकार के साथ भी ऐसा व्यवहार अस्वीकार्य है। लोग लगातार अपील कर रहे हैं कि अंतरराष्ट्रीय कलाकारों के भारत आने पर दर्शकों को जिम्मेदार और सम्मानजनक व्यवहार दिखाना चाहिए, ताकि ऐसे शर्मनाक वाकये दोबारा न हों।

Akon Bengaluru Concert : घटना के बाद कॉन्सर्ट ऑर्गनाइजर्स और सिक्योरिटी एजेंसी पर भी सवाल उठ रहे हैं कि बैरिकेड्स के बावजूद दर्शक इतने करीब कैसे पहुंच गए। एकॉन ने अभी तक इस घटना पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन वायरल वीडियो ने कॉन्सर्ट की चमक को पूरी तरह फीका कर दिया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019