Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Ajith Kumar : अजित कुमार ने बेल्जियम में लहराया तिरंगा, रेसिंग प्रतियोगिता में भारत को दिलाया गौरव

Ajith Kumar : अजित कुमार ने बेल्जियम में लहराया तिरंगा, रेसिंग प्रतियोगिता में भारत को दिलाया गौरव
X

Ajith Kumar : अजित कुमार ने बेल्जियम में लहराया तिरंगा, रेसिंग प्रतियोगिता में भारत को दिलाया गौरव

Ajith Kumar : मुंबई : साउथ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता अजित कुमार ने एक बार फिर भारत का नाम अंतरराष्ट्रीय मंच पर रोशन किया है। अपने रेसिंग के जुनून के लिए पहचाने जाने वाले अजित कुमार ने बेल्जियम के प्रतिष्ठित स्पा फ्रेंकोरचैंप्स सर्किट में आयोजित कार रेसिंग प्रतियोगिता में भाग लिया, जहां उनकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया।

Ajith Kumar : प्रतियोगिता में विजेता बनकर पोडियम पर पहुंचे अजित कुमार ने गर्व के साथ भारतीय तिरंगा लहराया। यह दृश्य सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और देशभर से लोग उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। खास बात यह है कि यह इस साल उनकी टीम की तीसरी पोडियम फिनिश है, जो उनकी लगातार सफलता का प्रतीक है।

Image

Ajith Kumar : अजित कुमार का रेसिंग के प्रति समर्पण किसी से छुपा नहीं है। वह समय-समय पर फिल्मों से ब्रेक लेकर रेसिंग प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेते हैं। कुछ समय पहले उन्होंने यह भी घोषणा की थी कि वह अपने रेसिंग करियर पर ज्यादा फोकस करेंगे और फिल्मों से थोड़ी दूरी बनाएंगे।

Ajith Kumar : हाल ही में अजित कुमार की फिल्म गुड बैड अगली रिलीज हुई थी, जिसे रविचंद्र ने निर्देशित किया था। यह फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में आई थी और दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया के साथ बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक प्रदर्शन करने में सफल रही।

Ajith Kumar : अजित कुमार की इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह सिर्फ सिनेमा के नहीं, बल्कि रेसिंग ट्रैक के भी सुपरस्टार हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019