Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

जहां से खत्म होती तेरी हस्ती, वहां से शुरू होती है हमारी मस्ती : अजीत डोभाल का वीडियो मचा रहा धमाल : Ajit Doval Viral Video

Ajit Doval Viral Video
X

Ajit Doval Viral Video

नई दिल्ली। जहां से खत्म होती तेरी हस्ती, वहां से शुरू होती है हमारी मस्ती। भारत चीन बाॅर्डर पर गलवान में तैनात बिहार रेजीमेंट के बलवान जवानों की एक्सरसाइज का एक वीडियो राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने अपलोड

किया है। सोशल मीडिया एक्स पर ये वीडियो जमकर धमाल मचा रहा है। इस वीडियो में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने चीन को ताकीद करते हुए लिखा है कि - जहां से खत्म होती तेरी हस्ती, वहां से शुरू होती है हमारी मस्ती।

जहां से खत्म होती तेरी हस्ती, वहां से शुरू होती है हमारी मस्ती

भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने अपने एक्स पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए ये बात लिखी है। ये वीडियो भी गलवान का ही बताया जा रहा है।

जहां भारतीय सेना के बिहार रेजीमेंट के बलवान जवान लाठियों के सहारे डीजे की धुन पर आलीशान प्रदर्शन कर रहे हैं। बिहार रेजीमेंट वही रेजीमेंट है

जिसके जवानों ने 15 जून 2020 को पूर्वी लद्दाख के गलवान में चीन के जवानों की नापाक हरकतों का मुंहतोड़ जवाब दिया था। इसमें 16 बिहार रेजीमेंट के

Ajit Doval Viral Video

कमांडिंग अफसर संतोष बाबू शहीद हो गए थे। यहां लाठियों को डीजे की धुन पर चटकाते हुए डांस कर रहे ये जवान उसी गलवान में चीन को चैलेंज दे रहे हैं।

हेलीकाॅप्टर्स में अपने जवानों की लाश लेकर भागा था चीन

बिहार रेजीमेंट भारतीय सेना की एक जांबाज रेजीमेंट है। इसका जय घोष बोल बजरंग बली की जय है। इसके जवान, विपरीत परिस्थितियों में अच्छे परिणाम देने का माद्दा रखते हैं।

Bilaspur News : नजूल की जमीन पर अवैध प्लाटिंग का मामला आया सामने…देखें वीडियो

तभी तो उन्हांेने चीन के धोखेबाज सैनिकों को गहरी खाइयों में ऐसी पटखनी दी कि चीन पूरी तरह से हिल गया। हमारे जवानों से कई गुना ज्यादा जवान चीन ने खाए थे।

उनकी लाशों को अपने हेलीकाॅप्टर्स पर खूब ढोए थे। तभी तो हमारे एनएसए अजीत डोभाल ने चीन को लताड़ लगाते हुए लिखा कि - जहां से खत्म होती तेरी हस्ती, वहां से शुरू होती है हमारी मस्ती।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019