Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Air Vice-Marshal: एयर मार्शल तिवारी ने संभाला उप वायुसेना प्रमुख का कार्यभार, वायु भवन में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

Air Vice-Marshal
X

Air Vice-Marshal

Air Vice-Marshal: नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना के वरिष्ठ अधिकारी एयर मार्शल नर्मदेश्वर तिवारी ने शुक्रवार को उप वायु सेना प्रमुख के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने एयर मार्शल एस.पी. धरकर का स्थान लिया, जो 30 अप्रैल को सेवानिवृत्त हुए। कार्यभार संभालने से पहले तिवारी गांधीनगर में दक्षिण-पश्चिमी वायु कमान (एसडब्ल्यूएसी) के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के रूप में तैनात थे। दिल्ली में वायु सेना मुख्यालय ‘वायु भवन’ में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया।

Air Vice-Marshal: भारतीय वायु सेना ने एक्स पर घोषणा की, “परम विशिष्ट सेवा मेडल, अति विशिष्ट सेवा मेडल और वायु सेना मेडल से सम्मानित एयर मार्शल नर्मदेश्वर तिवारी ने 2 मई 2025 को उप वायु सेना प्रमुख का पद संभाला।”

Air Vice-Marshal: एयर मार्शल तिवारी राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए), राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज (आरआईएमसी) और यूएस एयर कमांड एंड स्टाफ कॉलेज के पूर्व छात्र हैं। जून 1986 में उन्हें लड़ाकू पायलट के रूप में कमीशन प्राप्त हुआ। एनडीए से उत्तीर्ण होने पर उन्हें राष्ट्रपति स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया था।

Air Vice-Marshal: तिवारी एक अनुभवी लड़ाकू पायलट, क्वालिफाइड फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर और एक्सपेरिमेंटल टेस्ट पायलट हैं, जिन्हें 3600 घंटे से अधिक का उड़ान अनुभव है। उन्होंने मिराज-2000 सहित विभिन्न विमानों का संचालन किया और हथियार प्रणालियों के परीक्षण में योगदान दिया। कारगिल युद्ध में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका उल्लेखनीय रही। मई 2023 से वे दक्षिण-पश्चिमी वायु कमान का नेतृत्व कर रहे थे।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019