Air India flight
Air India: नई दिल्ली: थाईलैंड के फुकेट अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एयर इंडिया एक्सप्रेस के एक विमान की हार्ड लैंडिंग करानी पड़ी। यह विमान हैदराबाद से फुकेट के लिए उड़ान भरकर जा रहा था। एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट AXB938 निर्धारित समय से पहले ही फुकेट पहुंच गई, लेकिन लैंडिंग के दौरान तकनीकी समस्या आ गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक विमान के लैंडिंग गियर को नुकसान पहुंचा है।
Air India: रिपोर्ट के अनुसार विमान की लैंडिंग का समय 11:40 बजे तय था, लेकिन इसे 11:24 बजे ही उतार लिया गया। विमान में चालक दल के सात सदस्य, 131 यात्री और दो शिशु सवार थे। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी यात्री या क्रू मेंबर को कोई चोट नहीं आई और सभी सुरक्षित हैं।
Air India: जिस विमान में खराबी आई वह बोइंग कंपनी का 737-800 मॉडल है, जिसकी पंजीकरण संख्या VT-BWQ बताई जा रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हार्ड लैंडिंग के कारण लैंडिंग गियर के साथ-साथ विमान के अगले हिस्से को भी नुकसान पहुंचा है। इस वजह से विमान को तुरंत रनवे से हटाया नहीं जा सका।
Air India: घटना के बाद फुकेट एयरपोर्ट प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है और रनवे को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। साथ ही एयरमैन नोटिस जारी कर दोपहर 12:08 बजे से शाम 6 बजे तक संचालन प्रभावित रहने की जानकारी दी गई है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


