Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Air India : एअर इंडिया ने अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में 15% की कटौती का लिया फैसला, बढ़ाई सुरक्षा जांच, अहमदाबाद हादसे के बाद बड़ा कदम

Dev Verma
Air India
X

Air India

Air India : नई दिल्ली : एअर इंडिया ने सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए अपने अंतरराष्ट्रीय संचालन में बड़ा बदलाव किया है। टाटा समूह के स्वामित्व वाली इस एयरलाइन ने घोषणा की है कि वह मध्य जुलाई तक अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में 15 प्रतिशत की कटौती करेगी। यह फैसला हाल ही में अहमदाबाद में हुए विमान हादसे के बाद लिया गया है, जिसके चलते नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने बोइंग 787 विमानों की सघन जांच के निर्देश दिए हैं। इसके अतिरिक्त, एअर इंडिया ने कहा है कि बड़े बोइंग 777 विमानों की सुरक्षा जांच को भी अब और अधिक सख्ती से किया जाएगा।

Air India : एअर इंडिया पिछले कुछ दिनों से लगातार ऑपरेशनल परेशानियों का सामना कर रही है। बीते छह दिनों में एयरलाइन ने 83 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द की हैं। इंजीनियरिंग और पायलट स्टाफ अतिरिक्त सतर्कता बरत रहे हैं, जिससे यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। बुधवार को भी एयरलाइन ने मेंटेनेंस और तकनीकी कारणों से तीन अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स को रद्द कर दिया। इनमें से दो उड़ानों में यात्री विमान में बैठ चुके थे, लेकिन ऐन वक्त पर उन्हें नीचे उतारा गया।

Air India : एअर इंडिया की टोरंटो-दिल्ली उड़ान AI188 को मेंटेनेंस संबंधी कारणों से रद्द करना पड़ा। विमान में सवार यात्रियों को उतरने की प्रक्रिया अपनाई गई और वैकल्पिक यात्रा की व्यवस्था शुरू की गई। वहीं, दुबई से दिल्ली की उड़ान AI996 भी तकनीकी खामी के कारण रद्द की गई। एक अन्य मामला तब सामने आया जब दिल्ली से बाली जा रही उड़ान AI2145 को ज्वालामुखी विस्फोट की सूचना के बाद बीच रास्ते से दिल्ली वापस लौटाया गया। सभी यात्रियों को दिल्ली में सुरक्षित उतार दिया गया।

Air India : एयरलाइन ने सभी प्रभावित यात्रियों को पूर्ण धनवापसी और वैकल्पिक उड़ानों की व्यवस्था का आश्वासन दिया है। इसके अलावा, मुंबई से लखनऊ की फ्लाइट को भी बुधवार को अचानक रद्द कर दिया गया। दिल्ली में हुई भारी बारिश के कारण डायवर्जन की स्थिति बनी, जिससे यह उड़ान रद्द करनी पड़ी।

Air India : इसके अलावा, इंडिगो और एअर इंडिया की घरेलू उड़ानों में भी देरी देखी गई। कोलकाता-लखनऊ इंडिगो की फ्लाइट 6E-856 आधे घंटे, लखनऊ-दिल्ली एअर इंडिया की फ्लाइट AI-2478 करीब 1:15 घंटे, AI-2461 करीब 1:30 घंटे और AI-811 एक घंटे की देरी से रवाना हुई।

Air India : एअर इंडिया के इस कदम को सुरक्षा और सेवा की विश्वसनीयता बनाए रखने के नजरिए से एक एहतियाती और जरूरी फैसला माना जा रहा है। एयरलाइन का कहना है कि यात्रियों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और संचालन में पारदर्शिता और तत्परता के साथ सुधार किए जाएंगे।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019