Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

जामनगर में वायुसेना का जगुआर विमान क्रैश, एक पायलट की मौत, जांच के आदेश

जामनगर
X

जामनगर

गांधीनगर: गुजरात के जामनगर में बुधवार रात भारतीय वायुसेना का जगुआर लड़ाकू विमान प्रशिक्षण मिशन के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में एक पायलट की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल पायलट अस्पताल में इलाजरत है।

वायुसेना के अनुसार, दो-सीटर विमान ने जामनगर एयरफील्ड से रात के मिशन के लिए उड़ान भरी थी, लेकिन तकनीकी खराबी के कारण क्रैश हो गया। पायलटों ने सुरक्षित बाहर निकलने की कोशिश की और यह सुनिश्चित किया कि कोई नागरिक हताहत न हो। दुर्भाग्यवश, एक पायलट गंभीर रूप से घायल होने के बाद दम तोड़ गया।

जामनगर के पुलिस अधीक्षक प्रेमसुख देलू ने बताया कि विमान शहर से 12 किलोमीटर दूर सुवरदा गांव में रात 9:30 बजे क्रैश हुआ, जिससे उसमें आग लग गई। दमकलकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। जिलाधिकारी केतन ठक्कर ने पुष्टि की कि हादसे में कोई नागरिक हताहत नहीं हुआ और घायल पायलट की हालत स्थिर है।

यह हाल के दिनों में वायुसेना के विमानों की तीसरी दुर्घटना है, जिससे तकनीकी खामियों पर सवाल उठे हैं। वायुसेना ने हादसे की जांच के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दिए हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019