Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Air Force fighter jets landed on Ganga Expressway: गंगा एक्सप्रेस-वे पर उतरे वायसेना के फाइटर जेट्स, राफेल और जैगुआर ने सफलता पूर्वक पूरा किया टच एंड गो अभ्यास

Air Force fighter jets landed on Ganga Expressway: गंगा एक्सप्रेस-वे पर उतरे वायसेना के फाइटर जेट्स, राफेल और जैगुआर ने सफलता पूर्वक पूरा किया टच एंड गो अभ्यास
X

Air Force fighter jets landed on Ganga Expressway: नई दिल्ली/शाहजहांपुर। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले के बाद शुक्रवार को UP के शाहजहांपुर में भारतीय वायुसेना, गंगा एक्सप्रेस-वे की 3.5 किमी लंबी हवाई पट्टी पर मिराज, राफेल और जगुआर जैसे लड़ाकू विमान आंधी-तूफान के बीच लैंडिंग और टेक-ऑफ की सफल प्रैक्टिस की।

Air Force fighter jets landed on Ganga Expressway: बता दें कि आज सबसे पहले AN-32 लड़ाकू विमान ने एक्सप्रेस-वे पर ‘टच एंड गो’ किया। फिर दूसरे विमान ने एक्सप्रेस-वे पर लैंड किया। खराब मौसम की वजह से विमानों की लैडिंग में पायलट्स को थोड़ी दिक्कत आई। हवा की इतनी तेज थी कि वह आगे नहीं बढ़ सका। इसके बाद पायलट ने विमान का रुख हवा की दिशा की ओर मोड़ दिया। अब तक 16 लड़ाकू विमान गंगा एक्सप्रेसवे पर ‘टच एंड गो’ कर चुके हैं।

Air Force fighter jets landed on Ganga Expressway: शाम को तीन घंटे होगा लैंडिंग शो

अभी जो टच एंड गो हो रहा है। इसके बाद शाम को भी एयरफोर्स अपनी ताकत दिखाएगी। बता दें कि शाम को 3 घंटे का नाइट लैंडिंग शो होगा। ये शो शाम 7 बजे से शुरू होकर रात 10 बजे तक चलेगा। शनिवार को भी दिन में फाइटर प्लेन एयर शो करेंगे। हालांकि, नाइट शो नहीं होगा।

Air Force fighter jets landed on Ganga Expressway: बता दें कि गंगा एक्सप्रेस-वे UP का चौथा ऐसा एक्सप्रेस-वे है, जिसमें हवाई पट्टी है। यह रात में लैंडिंग की क्षमता वाला देश का पहला एक्सप्रेस-वे है। गंगा एक्सप्रेस-वे 36,230 करोड़ रुपए की लागत से बनाया जा रहा है। यह 594 किलोमीटर लंबा है, जो मेरठ से प्रयागराज तक बन रहा है। इसे राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए लिए भी अहम पहलू माना जा रहा है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019