Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Ahmedabad Plane Crash : जब हॉस्टल से टकराया विमान, बिल्डिंग से कूद कर छात्रों ने बचाई जान, देखें वीडियो

Dev Verma
Ahmedabad Plane Crash
X

Ahmedabad Plane Crash

Ahmedabad Plane Crash : अहमदाबाद : 12 जून 2025 को गुजरात के अहमदाबाद में घटित भीषण विमान हादसे ने पूरे देश को शोक में डुबो दिया। एयर इंडिया की उड़ान AI171, जो अहमदाबाद से लंदन जा रही थी, उड़ान भरने के कुछ ही क्षणों बाद मेहमानीनगर क्षेत्र में स्थित बी.जे. मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल से टकरा गई। इस दर्दनाक टक्कर के बाद लगी आग से हॉस्टल में अफरा-तफरी मच गई। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में देखा जा सकता है कि छात्र तीसरी और चौथी मंजिल से चादरों व कपड़ों की रस्सी बनाकर नीचे कूदते नज़र आ रहे हैं। हालांकि इस वीडियो की पुष्टि न्यूज़ प्लस 21 द्वारा नहीं की गई है।

Ahmedabad Plane Crash : हादसे की विभीषिका

एयर इंडिया के बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान में 242 यात्री सवार थे। हादसे में 241 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जिनमें 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और 1 कनाडाई नागरिक शामिल थे। विमान के हॉस्टल से टकराने के कारण भवन में भयानक आग लग गई, जिससे तापमान 1000 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा। उस वक्त हॉस्टल की कैंटीन में 35 से अधिक छात्र और कर्मचारी मौजूद थे।

Ahmedabad Plane Crash : ज़िंदा बचा एकमात्र यात्री

विमान में यात्रा कर रहे ब्रिटिश-भारतीय मूल के विश्वास कुमार रमेश, जो सीट 11A पर बैठे थे, इस हादसे में चमत्कारिक रूप से जीवित बच निकले। उन्होंने बताया कि आपातकालीन निकास द्वार के समीप बैठे होने के कारण वे समय रहते बाहर निकल सके।

Ahmedabad Plane Crash : बड़ी हस्तियों की मौत और शोक की लहर

इस हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी समेत हॉस्टल में रह रहे चार एमबीबीएस छात्र और एक डॉक्टर की पत्नी की मौत हो गई। हादसे से राज्य और देशभर में शोक की लहर दौड़ गई।

Ahmedabad Plane Crash : शवों की पहचान के लिए डीएनए परीक्षण

विमान और हॉस्टल में लगी भीषण आग के चलते कई शवों की पहचान करना मुश्किल हो गया। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने घटनास्थल का दौरा किया। शाह ने जानकारी दी कि डीएनए मिलान की प्रक्रिया शुरू की गई है। अब तक 135 डीएनए नमूनों का परीक्षण किया गया है, जिनमें से 101 शव परिजनों को सौंपे जा चुके हैं।

Ahmedabad Plane Crash : पीएम मोदी ने जताया शोक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अगली सुबह घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायज़ा लिया और मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने जांच में तेजी और पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019