Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Ahmedabad Plane Crash: हादसे के बाद क्रैश साइट पर पहुंचे PM मोदी, घायलों से की मुलाकात, अमित शाह के साथ करेंगे समीक्षा बैठक

Dev Verma
Ahmedabad Plane Crash
X

Ahmedabad Plane Crash

Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद : गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार को हुए भयावह विमान हादसे के अगले दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार सुबह अहमदाबाद पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले घटनास्थल का निरीक्षण किया और हादसे से जुड़ी सभी जानकारियों की गहन समीक्षा की। पीएम मोदी के साथ इस दौरान गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू भी मौजूद रहे। हादसे की गंभीरता को देखते हुए प्रधानमंत्री ने अहमदाबाद सिविल हॉस्पिटल जाकर घायलों से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।

Ahmedabad Plane Crash: एयर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान गुरुवार को अहमदाबाद से लंदन के लिए रवाना हुआ था, लेकिन उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद वह मेघाणी नगर क्षेत्र में स्थित IGP परिसर के डॉक्टरों के हॉस्टल से टकरा गया। इस दुर्घटना में विमान में सवार 241 यात्रियों सहित कुल 290 लोगों की जान चली गई। हादसे में हॉस्टल में रहने वाले 50 से अधिक मेडिकल छात्र और आसपास के स्थानीय लोग भी चपेट में आ गए। दुर्घटना से पूरा क्षेत्र दहशत में आ गया।

Ahmedabad Plane Crash: पीएम मोदी ने घटनास्थल का गहन निरीक्षण करने के बाद हादसे में बचने वाले एकमात्र जीवित व्यक्ति रमेश विश्वास कुमार और अन्य घायल यात्रियों से मुलाकात की। इसके बाद वह एक उच्च स्तरीय बैठक करेंगे जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू भी शामिल होंगे। इस बैठक में हादसे के कारणों की गहराई से समीक्षा की जाएगी और भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं से बचाव के उपायों पर चर्चा की जाएगी।

https://x.com/AHindinews/status/1933381215140392969

Ahmedabad Plane Crash: यह हादसा प्रधानमंत्री मोदी के लिए निजी तौर पर भी भावनात्मक रूप से बेहद दुखद है, क्योंकि गुजरात उनका गृह राज्य है और वह 2001 से 2014 तक यहां के मुख्यमंत्री रहे हैं। यहीं से उनके राजनीतिक जीवन की दिशा बदली और उन्होंने राष्ट्रीय राजनीति में प्रवेश किया। गृह मंत्री अमित शाह भी गुजरात से ही आते हैं और हादसे की खबर मिलते ही गुरुवार रात को ही घटनास्थल का दौरा कर चुके हैं। उन्होंने अधिकारियों के साथ तत्काल समीक्षा बैठक कर जरूरी निर्देश दिए थे।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019