Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Ahmedabad Plane Crash : अहमदाबाद में लंदन जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट क्रैश, 242 यात्री थे सवार

Ahmedabad Plane Crash
X

Ahmedabad Plane Crash

Ahmedabad Plane Crash : अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया, जब सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास एक यात्री विमान टेकऑफ के दौरान क्रैश हो गया। यह घटना मेघानी नगर के घोड़ा कैंप, IGB कंपाउंड क्षेत्र में हुई, जो हवाई अड्डे से कुछ ही मीटर की दूरी पर है। हादसे के बाद सेट पर आग की लपटें और धुएं का गुबार देखा गया, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। विमान में क्रू मेंबर समेत 242 यात्री सवार थे.

Ahmedabad Plane Crash : सूचना मिलते ही दमकल विभाग की सात गाड़ियां और आपातकालीन टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया। स्थानीय लोगों ने एक जोरदार धमाके की आवाज सुनी, जिसके बाद आग की लपटें दिखाई दीं। अभी तक हादसे के कारणों, यात्रियों की संख्या और हताहतों की स्थिति के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस और विमानन प्राधिकरण मामले की जांच कर रहे हैं, और हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019