Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Chhatarpur news : सांसद के बाद MLA ने उठाए छतरपुर प्रशासन पर सवाल, शुरू हुई पथराव करने वालों की गिरफ्तारी

Uma Verma
Chhatarpur news
X

Chhatarpur news

Chhatarpur news : छतरपुर : छतरपुर के कोतवाली थाना में पथराव करने वाले आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन पर कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने सवाल उठाए हैं.

उन्होंने CM मोहन यादव को इस संबंध में पत्र लिखा है. वहीं, इस मामले में पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी भी शुरू कर दी है.

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में दो दिन पहले कोतवाली थाने में पथराव की घटना सामने आई थी. इस हमले में तीन पुलिसकर्मी घायल भी हो गए थे.

इस मामले में कार्रवाई करते हुए MP सरकार के निर्देश पर कांग्रेस नेता हाजी शहजाद की आलीशान कोठी पर बुलडोजर एक्शन हुआ. इस एक्शन को लेकर कांग्रेस सासंद इमरान प्रतापगढ़ी के

बाद अब एमपी से कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं. इस संबंध में उन्होंने CM मोहन यादव को पत्र भी लिखा है. वहीं, छतरपुर पुलिस ने पथराव करने वाले आरोपियों को गिरफ्तारी शुरू कर दी है.

कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने CM मोहन को लिखा पत्र

छतरपुर जिले में हुए बुलडोजर एक्शन पर सवाल खड़े करते हुए भोपाल मध्य विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने CM मोहन को पत्र लिखा है.

Bhojali Visarjan 2024 : रक्षाबंधन के बाद बड़े धूमधाम से किया गया, भोजली विसर्जन…वीडियो

इस पत्र में उन्होंने कहा- माननीय, निवेदन है कि दिनांक 21 अगस्त 2024 को छतरपुर सिटी कोतवाली में घटी घटना के बाद नाराज छतरपुर पुलिस ने

Chhatarpur news

स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर 22 अगस्त 2024 को बिना नोटिस दिए लोगों के घरों पर बुलडोजर चलाकर जमींदोज कर दिए, जो कि सीधे-सीधे न्याय व्यवस्था के विपरीत है.'

'मध्य प्रदेश में संविधान लगभग समाप्ति की ओर'
अपने पत्र में विधायक आरिफ मसूद ने कहा- 'जिस तरह पुलिस प्रशासन ने कार्रवाई के दौरान घरों एवं वाहनों को जेसीबी और पोखलेन मशीनों से तोड़ा है

इसको देखकर साफ प्रतीत होता है कि मध्य प्रदेश में संविधान लगभग समाप्ति की ओर है. यदि कोई अपराधी अपराध करता है तो उसके लिए न्याय व्यवस्था में कार्रवाई करने के लिए प्रावधान है.'

अफसरों पर कार्रवाई करने की मांग

उन्होंने आगे लिखा- 'अतः मेरा आपसे आग्रह है कि उपरोक्तानुसार जिस तरह बगैर नोटिस दिए मकानों को तोड़ा गया है ऐसी कार्रवाई करने वाले अधिकारियों के विरूद्ध कठोर कार्रवाई की जाए, जिससे आमजन का विश्वास कानून प्रक्रिया पर बना रहे. धन्यवाद.'


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019