Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

ईद की नमाज के बाद दो पक्षों में हिंसक झड़प, लाठी-डंडों से हमला, एक दर्जन लोग घायल...

ईद की नमाज के बाद दो पक्षों में हिंसक झड़प, लाठी-डंडों से हमला, एक दर्जन लोग घायल...
X

ईद की नमाज के बाद दो पक्षों में हिंसक झड़प, लाठी-डंडों से हमला, एक दर्जन लोग घायल…

नूंह : हरियाणा के नूंह जिले के बिछोर थाना क्षेत्र के तिरवाड़ा गांव में ईद की नमाज के बाद दो पक्षों के बीच जमकर लाठियां चलीं। इस हिंसक झड़प में दोनों पक्षों के करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। झगड़े की सूचना मिलने के बाद कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुरानी रंजिश बनी झगड़े की वजह
जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब 9 बजे एक पक्ष ईदगाह में नमाज अदा कर घर लौट रहा था। इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोगों से किसी पुरानी रंजिश को लेकर कहासुनी हो गई, जो जल्द ही हिंसक झड़प में बदल गई। दोनों पक्षों ने लाठी-डंडों से एक-दूसरे पर हमला कर दिया। झगड़ा खेत में पहुंच गया, जहां दोनों गुटों ने एक-दूसरे पर जमकर वार किए।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर झगड़ा शांत कराया
स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, झगड़ा करने वालों में एक पक्ष साजिद गुट का था, जबकि दूसरा पक्ष राशिद गुट का था। साजिद गुट के 5 लोग और राशिद गुट के करीब 7 लोग घायल हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुन्हाना सदर थाना, शहर थाना और बिछोर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और झगड़े को शांत कराया।

घायलों का अस्पताल में इलाज जारी
झगड़े में घायल हुए सभी लोगों को पुन्हाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। कुछ घायलों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें रेफर कर दिया गया, जबकि अन्य का इलाज पुन्हाना के अस्पताल में किया जा रहा है। एहतियातन अस्पताल में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है, ताकि वहां कोई और विवाद न हो।

शहर थाना प्रभारी भरत ने बताया कि झगड़े की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू में किया। मामले की जांच बिछोर थाना पुलिस कर रही है, जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019