Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Adulterated Liquor Seized in Lalpur: लालपुर शराब भट्टी में 203 पेटी मिलावटी शराब जब्त, 3 सैल्समैन हिरासत में, लंबे समय से चल रहा था खेल

Adulterated Liquor Seized in Lalpur
X

Adulterated Liquor Seized in Lalpur

Adulterated Liquor Seized in Lalpur: रायपुर। राजधानी रायपुर में आबकारी विभाग की उड़नदस्ता टीम ने लालपुर स्थित शराब भट्टी पर छापा मारकर 203 पेटी मिलावटी शराब बरामद की। इनमें 26 पेटी गोवा ब्रांड की शराब शामिल थी, जिन पर होलोग्राम नहीं था।

जांच में पता चला कि गोदाम में नीचे की परत में नकली शराब छिपाई गई थी, जबकि ऊपरी परत में असली शराब की पेटियां रखी गई थीं ताकि किसी को शक न हो। यह अवैध गतिविधि लंबे समय से चल रही थी।

Adulterated Liquor Seized in Lalpur: मुख्य आरोपी शेखर बंजारे फरार, तीन सैल्समैन हिरासत में
इस घोटाले का मुख्य आरोपी सुपरवाइजर शेखर बंजारे फरार है। मौके से तीन सैल्समैन को हिरासत में लिया गया है। आबकारी अधिनियम के तहत सभी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019