Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

अवैध कॉलोनी पर प्रशासन का बुलडोजर.....

अवैध कॉलोनी पर प्रशासन का बुलडोजर.....
X

अवैध कॉलोनी पर प्रशासन का बुलडोजर…..

मुजफ्फरनगर। जनपद में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ प्रशासन का बड़ा एक्शन देखने को मिला। मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण (MDA) ने बिना मानचित्र स्वीकृति के बसाई जा रही चार अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर चला दिया।

यह कार्रवाई नई मंडी क्षेत्र के कुकड़ा गांव में की गई, जहां भू-माफियाओं द्वारा करीब 40 से 50 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग की जा रही थी। प्रशासन को सूचना मिली थी कि नियमों को ताक पर रखकर जमीनों की खरीद-फरोख्त की जा रही है, जिसके बाद अधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई की।

MDA की इस कार्रवाई से भू-माफियाओं में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों का कहना है कि बिना मानचित्र स्वीकृति के किए गए निर्माण और प्लॉटिंग पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

प्रशासन की चेतावनी:

MDA अधिकारियों ने साफ कर दिया है कि बिना स्वीकृति कॉलोनियां विकसित करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई का उद्देश्य शहर को अवैध निर्माणों से मुक्त करना और शहरी नियोजन को सुदृढ़ बनाना है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019