Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Vikas Sethi passed away : दो पत्नियां 2 बच्चे और तंगहाली : टीवी अभिनेता विकास सेठी ने कहा दुनिया को अलविदा

Vikas Sethi passed away
X

Vikas Sethi passed away

Vikas Sethi passed away : नई दिल्ली। दो पत्नियां दो बच्चे और तंगहाली: टीवी अभिनेता विकास सेठी ने कहा दुनिया को अलविदा। सास भी कभी बहू थी टीवी सीरियल के माध्यम से घर-घर में प्रसिध्दि पाने वाले अभिनेता विकास सेठी ने अचानक दुनिया को अलविदा कह दिया।

जैेसे ही उनके निधन की खबर सोशल मीडिया पर फैली फैंस मंे दुःख की लहर व्याप्त हो गई। अभिनेता विकास ने पूरी जिंदगी तंगहाली में काटी। क्या हैं उनके जीवन के अनछुए पहलू आइए जानने की कोशिश करते हैं।

दो पत्नियां दो बच्चे और तंगहाली

अभिनेता विकास सेठी अपने पीछे पत्नी जान्हवी और जुड़वां बच्चे छोड़ गए हैं। यहां ये भी बता देना जरूरी होगा कि अभिनेता विकास सेठी ने दो शादियां की थी। उनकी पहली पत्नी का नाम आमिता था, जो एयरहोस्टेस थीं। आमिता ने विकास सेठी के साथ नच बलिए-3 में भी हिस्सा लिया

था। उसके बाद इन दोनों ही राहें अचानक क्यों अलग हो गईं ? ये पहेली आज तक अनसुलझी ही रह गई। उसके बाद उन्होंने जान्हवी से दूसरी शादी की, जिससे उनको जुड़वां बच्चे हुए।

Vikas Sethi passed away

विकास सेठी की जिंदगी में आई जान्हवी

जान्हवी दिमागी रूप से कमजोर लोगों की मानसिक दशा सुधारने वाले एक एनजीओ को चलाती हैं। जान्हवी की भी ये दूसरी शादी थी। इनका परिचय एक काॅमन दोस्त ने कराया था। उसके बाद फिर दोनों का प्यार परवान चढ़ा।

जब विकास को लगा कि इनको अपनी मां से मिलवाया जा सकता है, तो उन्होंने जान्हवी को अपनी मां से मिलवाया। उसके बाद 2018 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए।

विकास के घर आए एक साथ दो-दो नए मेहमान

जान्हवी से शादी के 3 साल बाद यानि 2021 में दोनों मम्मी-पापा बने। जान्हवी ने जुड़वां बच्चांे को जन्म दिया। विकास सेठी एक साथ दो-दो नए मेहमानों को पाकर फूले नहीं समाए।

Bilaspur Breaking News : शासकीय स्कूल में शराबखोरी, बर्थडे पार्टी के नामपर छात्राओं ने छलकाई जाम

कभी खुशी कभी गम से शुरूआत

हम आपको बता दें कि विकास सेठी ने अपने कॅरियर की शुरूआत कभी खुशी कभी गम से की थी। उसके बाद उन्होंने ससुराल सिमर का, कसौटी जिंदगी की, कहीं तो होगा, सास भी कभी बहू थी जैसे नामचीन शोज मेें अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरा।

अचानक उनके निधन की खबर आने से उनके फैंस में निराशा का माहौल व्याप्त हो गया। हर कोई अपने-अपने स्तर पर उनको श्रध्दांजलि दे रहा है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019