Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Actor Mohanlal: एक्टर मोहनलाल की मां शांताकुमारी का निधन, सिनेमा जगत में शोक की लहर

Actor Mohanlal
X

Actor Mohanlal

Actor Mohanlal: कोच्चि: मलयालम सुपरस्टार और दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड विजेता मोहनलाल की मां शांताकुमारी का मंगलवार 30 दिसंबर को निधन हो गया। वे 90 वर्ष की थीं। लंबे समय से न्यूरोलॉजिकल समस्याओं और स्ट्रोक से जूझ रही शांताकुमारी का देहांत एलामक्कारा स्थित मोहनलाल के घर पर हुआ। अमृता अस्पताल के डॉक्टरों ने उनकी मृत्यु की पुष्टि की।

Actor Mohanlal: मोहनलाल अपनी मां के बेहद करीब थे। वे अक्सर उन्हें अपनी सफलता की प्रेरणा बताते थे। दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड मिलने के बाद कोच्चि लौटकर सबसे पहले उन्होंने मां से मुलाकात की थी। कोरोना काल में भी वीडियो कॉल से रोज बात करते थे। शांताकुमारी सादगी और धैर्य की मिसाल थीं, जो हमेशा परिवार के साथ खड़ी रहीं।

Actor Mohanlal: निधन की खबर पर फिल्म इंडस्ट्री में शोक है। सुपरस्टार मम्मूट्टी पत्नी सुल्फाथ के साथ अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे। अंतिम संस्कार 31 दिसंबर को तिरुवनंतपुरम में होगा। मोहनलाल और परिवार को सांत्वना संदेश आ रहे हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019