Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Actor Madhavan Bob: तमिल सिनेमा के मशहूर एक्टर माधवन बॉब का कैंसर से मौत, तमिल फिल्म इंड्रस्ट्री में शोक की लहर

Actor Madhavan Bob
X

Actor Madhavan Bob

Actor Madhavan Bob: नई दिल्ली: तमिल सिनेमा के मशहूर हास्य अभिनेता एस. कृष्णमूर्ति, जिन्हें 'माधवन बॉब' के नाम से जाना जाता था, का 2 अगस्त को चेन्नई के अडयार स्थित आवास पर 71 वर्ष की आयु में निधन हो गया। कैंसर से जूझ रहे बॉब के निधन से तमिल फिल्म इंड्रस्ट्री और प्रशंसकों में शोक की लहर है।

Actor Madhavan Bob: माधवन बॉब ने 1984 में 'नींगल केट्टवई' से फिल्मी करियर शुरू किया और 'वानमे एल्लई' से उन्हें पहचान मिली। 700 से अधिक फिल्मों में अपनी कॉमिक टाइमिंग और अनोखे अंदाज से उन्होंने दर्शकों का दिल जीता। 'थेनाली', 'पम्मल के. संबंदम', 'फ्रेंड्स' जैसी फिल्मों में उनके किरदार यादगार रहे। वे रजनीकांत, कमल हासन, विजय जैसे सितारों के साथ नजर आए।

Actor Madhavan Bob: संगीतकार के रूप में प्रशिक्षित बॉब ने सन टीवी के 'असथापोवथु यारु' में जज की भूमिका भी निभाई। अभिनेता प्रभुदेवा ने उनके निधन पर शोक जताते हुए कहा, "वे सेट पर खुशी बिखेरते थे।" माधवन बॉब की हास्य कला और यादें हमेशा जीवंत रहेंगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019