Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Action On Foreigners : सूरत और अहमदाबाद में 500 से ज्यादा विदेशी हिरासत में, देखें वीडियो...

Action On Foreigners
X

Action On Foreigners

Action On Foreigners : सूरत/अहमदाबाद। पहलगाम आतंकी हमले के बाद देशभर में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं। गुजरात के सूरत और अहमदाबाद में शनिवार, 26 अप्रैल को पुलिस, क्राइम ब्रांच, SOG और EOW ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 500 से अधिक विदेशी नागरिकों को हिरासत में लिया। इनमें 100 से ज्यादा बांग्लादेशी शामिल हैं। सभी के दस्तावेजों की गहन जांच की जा रही है।

Action On Foreigners : बता दें कि अहमदाबाद में शनिवार तड़के 3 बजे से क्राइम ब्रांच, SOG, EOW, जोन-6 और हेडक्वार्टर की छह टीमों ने संयुक्त रूप से अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान 400 से अधिक संदिग्ध विदेशियों को हिरासत में लिया गया। अधिकारियों ने बताया कि दस्तावेजों की जांच के बाद अवैध प्रवासियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Action On Foreigners : क्राइम ब्रांच के ज्वाइंट सीपी शरद सिंघल ने बताया कि गृह मंत्री, सीपी और डीजीपी के निर्देश पर अप्रैल 2024 से अब तक 2 FIR दर्ज की गई हैं। 127 अवैध बांग्लादेशियों को पकड़ा गया, जिनमें से 77 को निर्वासित किया जा चुका है। चंदोला इलाके में बड़ी संख्या में बांग्लादेशियों के होने की सूचना पर शनिवार सुबह तलाशी अभियान चलाया गया। अब तक 457 लोगों को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ के बाद निर्वासन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019