Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Accident : अमरनाथ यात्रा के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी ट्रक से टकराई, 4 की मौत, 8 गंभीर रूप से घायल

Asian News
Accident : अमरनाथ यात्रा के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी ट्रक से टकराई, 4 की मौत, 8 गंभीर रूप से घायल
X

Accident : अमरनाथ यात्रा के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी ट्रक से टकराई, 4 की मौत, 8 गंभीर रूप से घायल

Accident : बठिंडा। पंजाब के बठिंडा जिले में अमरनाथ यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं की ट्रैवलर और ट्रक के बीच हुई जोरदार टक्कर में 4 लोगों की मौत हो गई।

Accident : बठिंडा-बीकानेर हाईवे पर हुआ हादसा

घटना बठिंडा-बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुबह हुई। राजस्थान के बाड़मेर जिले के श्रद्धालु हरमंदिर साहिब के दर्शन कर अमरनाथ यात्रा के लिए जा रहे थे। ट्रैवलर में 11-12 यात्री सवार थे।

Accident : ट्रैवलर पूरी तरह क्षतिग्रस्त

ट्रैवलर ने खड़े ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि ट्रैवलर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। 4 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 8 गंभीर रूप से घायल हो गए।

Accident : घायलों को एम्स पहुंचाया

घटना के बाद पुलिस और स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। तीन शव सिविल अस्पताल और एक शव बठिंडा एम्स भेजा गया। सभी घायलों का एम्स में इलाज चल रहा है।

Accident : पुलिस कर रही जांच

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे की वजहों की जांच की जा रही है। सहारा जन सेवा के कर्मचारियों ने घटना की जानकारी दी।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019