Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Accident: कैंची धाम जा रही सैलानियों की गाड़ी खाई में गिरी, तीन की मौत, पांच घायल

Accident
X

Accident

Accident: देहरादून: उत्तराखंड के नैनीताल जिले में बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। पीलीभीत से कैंची धाम दर्शन के लिए जा रहे सैलानियों से भरी एक स्कॉर्पियो भवाली अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर निगलाट के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

Accident: हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान चलाया गया। घायलों को खाई से बाहर निकालकर एंबुलेंस की मदद से भवाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया गया। पुलिस के अनुसार वाहन में कुल नौ लोग सवार थे, जो पीलीभीत जिले से दर्शन के लिए निकले थे।

Accident: जानकारी के अनुसार अस्पताल पहुंचने से पहले ही गंगा देवी, नैंसी गंगवार और बृजेश कुमारी की मौत हो चुकी थी। प्राथमिक उपचार के बाद पांच घायलों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए हल्द्वानी के हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में वाहन के तेज रफ्तार और सड़क की घुमावदार स्थिति को हादसे का संभावित कारण माना जा रहा है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019