Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Accident: 14वीं मंजिल के स्काईवाक से गिरे रिटायर्ड बैंक मैनेजर, सिर धड़ से हुआ अलग

Accident
X

Accident

Accident: फरीदाबाद। फरीदाबाद के ग्रेटर फरीदाबाद इलाके की सवाना सोसायटी में बुधवार को 14वीं मंजिल पर बने एक स्काईवाक के टूटने से रिटायर बैंक मैनेजर की मौत हो गई। बुजुर्ग उस वक्त स्काईवाक में रखे गमलों में पानी डालने गए थे, तभी अचानक स्लैब टूट गया और वे नीचे गिर पड़े।

Accident: मृतक कुलवंत सिंह SBI बैंक से रिटायर थे, जो T-8 टावर में रहते थे और उनके साथ परिवार के सदस्य भी थे। उनका पौधों से खास लगाव था और वे रोजाना स्काईवाक में रखे छोटे गमलों को पानी देते थे। हादसे के वक्त वे टी-आठ से टी- सात टावर की ओर पानी देने गए थे, तभी स्काईवाक का स्लैब नीचे से टूट गया। गिरने के दौरान वे पहली मंजिल पर लगे जर्जर ग्रिल से टकराए, जिससे उनकी गर्दन धड़ से अलग हो गई।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019