Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

बागेश्वर धाम जा रहे श्रद्धालुओं से भरा टेंपो खड़े ट्रक में टकराया, 4 श्रद्धालुओं की हुई मौत

Uma Verma
Farrukhabad News
X

Farrukhabad News

Farrukhabad News : फर्रुखाबाद : बागेश्वर धाम जा रहे श्रद्धालुओं से भरा टेंपो खड़े ट्रक में टकराया फर्रुखाबाद के 4 श्रद्धालुओं की हुई मौत मध्यप्रदेश के जनपद छतरपुर में हुए हादसे में दंपती सहित भाई व मॉ की मौत, साला घायल मंगलवार की सुबह खजुराहो-झांसी हाइवे NH39 पर हुआ हादासा, सूचना के बाद परिजन मध्यप्रदेश रवाना

उत्तर प्रदेश के फर्रखाबाद जनपद के कायमगंज तहसील क्षेत्र के गांव नरैनामऊ निवासी एक परिवार रिश्तेदारों के साथ मध्यप्रदेश के बागेश्वर धाम गया था। मंगलवार को यह लोग ट्रेन से उतरकर ऑटो से बागेश्वर धाम जा रहे थे। इस दौरान ऑटो पीछे से ट्रक में घुस गया था। इसमें 7 व्यक्तियों की मौत हो गई थी। जिसमें 4 मृतक जिले के निवासी है।

गांव नरैनामऊ निवासी मृतकों के परिजन ने बताया राखी के त्योहार पर शाहजहांपुर के जलालाबाद क्षेत्र के ग्राम रामखेड़ा निवासी मनोज का साला माेनू राखी बंधवाने के लिए आया हुआ था। रक्षाबंधन वाले दिन मनोज उसका साला मोनू उसकी पत्नी मनु, मां नन्हीं देवी व भाई

गोविंद के साथ यहां से दोपहर में 2:20 पर कानपुर कासगंज एक्सप्रेस ट्रेन से रवाना हो गए। वहां से मध्य प्रदेश के बागेश्वर धाम दर्शन करने के लिए छतरपुर ट्रेन से पहुंचे। सभी मंगलवार की सुबह ऑटो से छतरपुर उतरे। वहां से ऑटो करके सभी बागेश्वर धाम जा रहे थे। तभी रास्ते में

राष्ट्रीय राजमार्ग 39 पर खड़े ट्रक में ऑटो टकरा गया। इसमें दंपती मनोज व उसकी पत्नी मनु सहित मनोज का भाई गोविंद व मॉ नन्ही देवी की मौत हो गई। जबकि उसका साला मोनू गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल मोनू ने अस्पताल के एक वार्ड बॉय को अपने बहनोई मनोज के

फर्रुखाबाद

भाई अनिल का मोबाइल नंबर बताया। इस पर वॉर्डवाय ने घटना की सूचना दी । सूचना आने के बाद घर में चित्कार मच गया। मृतक गोविंदा की पत्नी रचना का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था। सूचना के तत्काल बाद मृतक मनोज के भाई अनिल, अवनीश उर्फ भोले ससुर रामसनेही व अन्य परिजन मध्य प्रदेश रवाना हो गए हैं।

Amit Shah CG Tour : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का छत्तीसगढ़ दौरा, सीएम साय की मैराथन बैठके….

भीषण हादसे की जानकारी छतरपुर के पुलिस प्रशासन में फर्रुखाबाद के पुलिस प्रशासन को दी। मृतक मनोज अपने भाई अनिल वह अवनीश के साथ पश्चिमी रेलवे क्रॉसिंग के पास सालों की दुकान खोले था। जबकि उसका छोटा भाई मृतक गोविंद बेकरी कारीगर है ।

वह कार्य करता है। रक्षाबंधन त्योहार से पहले वह घर आया था। परिजनों ने बताया कि मृतक मनोज व उसका भाई अवनीश गांव के बाहर मकान में रहते हैं। जबकि उसका मृतक भाई गोविंद व अनिल गांव के अंदर मकान में रहते हैं। कुछ दिन पहले स्व ही मृतक गोविंद गांव के बाहर मकान बनाने की तैयारी कर रहा था।

परिजनों ने बताया कि मृतक मनोज के तीन बच्चे हैं जिसमें 13 वर्षी पुत्री वंदना, 9 वर्षीय निहारिका और 8 वर्षी पुत्र अंशुल है। जबकि उसके दूसरे भाई गोविंद के 8 वर्षीय पुत्र राघव व डेढ़ वर्षी पुत्री देविका है।
सूचना पर नायब तहसीलदार कायमगंज सृजन कुमार व नायब तहसीलदार अनवर हुसैन राजस्व कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने ग्रामीणों से परिवार के संबंध में जानकारी ली। ग्रामीणों ने बताया

कि मृतक का परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है। जैसे तैसे अपने परिवार का गुर्जर बसर करते थे दोनों भाई बहुत मेहनती व मिलनसार थे। हर कोई उनकी तारीफ करता नजर आया एक साथ चार लोगों की मौत ने सभी को रुला दिया।

घर पर लगी लोगों की भीड़

हादसे की जानकारी के बाद मृतकों के घर बड़ी संख्या में लोग जा पहुंचे। वहीं परिजनों को लोग ढांढ़स बंधा रहे हैं। लोग कई तरह की चर्चा कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि परिवार बिखर गया है। बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है। गोविंद की पत्नी रचना का रो- रोकर बुरा हाल है।

गोविंद बैकरी का काम करता था

परिजनों ने बताय गोविंद बैकरी का कार्य करता था। उससे ही परिवार का भरण पोषण होता था। वहीं मनोज की नाई की दुकान थी। एक साथ चार मौत होने से परिवार टूट गया


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019