Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Accident: गैस टैंकर और दो वाहनों के बीच जबरदस्त टक्कर, हादसे में 7 लोगों की मौत

Bilaspur News : सड़क हादसे में बाइक सवार युवती की मौके पर मौत...
X

Bilaspur News : सड़क हादसे में बाइक सवार युवती की मौके पर मौत…

धार। Accident: मध्यप्रदेश के धार जिले में देर रात एक गैस टैंकर और दो कारों के बीच टक्कर में सात लोगों की मौत हो गई और तीन घायल हो गए। घायलों को पड़ोसी जिले रतलाम के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Accident: धार के पुलिस अधीक्षक (एसपी) मनोज कुमार सिंह ने बताया कि यह हादसा तब हुआ, जब बदनावर-उज्जैन राजमार्ग पर बामनसुता गांव के पास एक गैस टैंकर गलत दिशा से आ रहा था। टैंकर ने विपरीत दिशा से आ रही दो कारों को टक्कर मार दी। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य ने बाद में अस्पताल में दम तोड़ दिया।

Accident: सूचना मिलने के बाद वरिष्ठ अधिकारी बचाव अभियान शुरू करने के लिए मौके पर पहुंचे। एसपी ने बताया कि स्थानीय निवासियों ने अभियान में मदद की और वाहनों में फंसे लोगों को क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया। मृतक रतलाम, मंदसौर (मध्य प्रदेश) और जोधपुर (राजस्थान) जिलों के हैं। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019