Accident: भुवनेश्वर। Fire Breaks Out in Bus: ओडिशा के भुवनेश्वर से मालकानगिरी जा रही एक प्राइवेट बस में तारापुरम के पास पिछला टायर फटने से आग लग गई। हादसे के वक्त बस में 37 यात्री सवार थे। गनिमत रही कि सभी सुरक्षित बच गए। हादसा देर रात का है।
Accident: जानकारी के अनुसार भुवनेश्वर से नबरंगपुर जा रही एक गाड़ी में आंध्र प्रदेश के रामभद्रपुरम के पास, पीछे का टायर फटने से आग लग गई। जिस वक्त हादसा हुआ उस समय गाड़ी में सवार ज्यादातर लोग सो रहे थे।
Accident: बस आग लगते ही ड्राइवर ने तुरंत बस रोक दी, खिड़कियां खोल दीं। इससे पहले की आग पूरी बस को अपनी चपेट में ले पाती, उससे पहले ही बस में सवार सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
Accident: इस घटना के बाद फंसे हुए यात्रियों को आगे मलकानगिरी तक पहुंचाने के लिए एक दूसरी बस का इंतजाम किया गया। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


