Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Accident: बास कैंटर, कार और बाइक की भीषण टक्कर, 7 लोगों की मौत

Accident: बास कैंटर, कार और बाइक की भीषण टक्कर, 7 लोगों की मौत
X

Accident: बेंगलुरु। कर्नाटक के होसकोटे-दबासपेट नेशनल हाईवे पर शुक्रवार को एक कैंटर ट्रक, बाइक और कार की टक्कर में 7 लोगों की मौत हो गई। हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और यात्रियों की बॉडी उसमें फंस गई। शव निकालने में बचाव दल को काफी मशक्कत करनी पड़ी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

Accident: तीन गाड़ियों की टक्कर में उड़े परखच्चे

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कैंटर के पहिये वाहन से अलग हो गए और यह पलट गया। बाइक का अगला हिस्सा भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस अधिकारी हादसे की जांच में जुटे हैं और यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि दुर्घटना कैसे हुई।

Accident: जानकारी के अनुसार शुरुआती टक्कर के बाद कार ड्राइवर ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया और यह एक कैंटर ट्रक से टकरा गई। इसके बाद एक और कार भी हादसे की चपेट में आ गई, जिससे दुर्घटना और भी गंभीर हो गई। कार में सवार छह लोग और बाइक सवार मौके पर ही घायल होने के बाद मौत के मुंह में चले गए।

Accident: ओवरस्पीडिंग बना मौत का कारण

पुलिस सूत्रों ने बताया कि हादसे का मुख्य कारण वाहन की अत्यधिक रफ्तार थी। हादसे में जान गंवाने वाले छह लोग कोथनूर के निवासी थे, हालांकि उनकी पहचान अभी तक पुष्ट नहीं हो पाई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए होसकोटे सरकारी अस्पताल ले जाया गया और परिवारजनों को सूचित करने का काम जारी है। बेंगलुरु पुलिस ने इस मामले में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019