Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Accident: यात्री बस का ब्रेक फेल, एक किमी तक बैक गियर में दौड़ते हुए इनोवा को मारी टक्कर, चार घायल,अस्पताल में भर्ती

Accident: यात्री बस का ब्रेक फेल, एक किमी तक बैक गियर में दौड़ते हुए इनोवा को मारी टक्कर, चार घायल,अस्पताल में भर्ती
X

Accident: अंबिकापुर/बतौली। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के बतौली थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-43 पर बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जय मां महामाया बस सर्विस की 19 साल पुरानी एक कंडम बस का अचानक ब्रेक फेल हो गया, जिसके बाद बस लगभग 1 किलोमीटर तक बैक गियर में अनियंत्रित दौड़ती रही। हादसे के तुरंत बाद बस चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Accident: इस दौरान पीछे चल रही एक इनोवा कार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे कार में सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गनीमत रही कि उस समय सड़क पर ज्यादा यातायात नहीं था, अन्यथा भीषण जनहानि हो सकती थी। सड़कों पर धड़ल्ले से खस्ताहाल और कंडम बसों का संचालन यात्रियों की जान के साथ खुला खिलवाड़ है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019