Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

ACB Raid : चिकित्सा शिक्षा कार्यालय के बाबू को ACB ने रिश्वत लेते किया गिरफ्तार...

ACB Raid
X

ACB Raid

ACB Raid : रायपुर। छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ छेड़े गए अभियान के तहत एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने सोमवार को एक और बड़ी सफलता हासिल की। नया रायपुर स्थित चिकित्सा शिक्षा आयुक्त कार्यालय में पदस्थ बाबू चवाराम बंजारे को ₹50,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।

ACB Raid : इस कार्रवाई की शुरुआत रिटायर्ड लैब टेक्नीशियन तुकाराम लहरे की शिकायत से हुई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके GPF (सामान्य भविष्य निधि) और अन्य लंबित भुगतान को जारी करने के लिए चवाराम बंजारे ने रिश्वत की मांग की थी। शिकायत की सत्यता की पुष्टि के बाद, ACB ने एक योजनाबद्ध ऑपरेशन के जरिए आरोपी को पकड़ा।

ACB Raid : ACB अधिकारियों के मुताबिक, चिकित्सा शिक्षा कार्यालय में बुलाकर आरोपी ने जैसे ही 50,000 रुपये की राशि स्वीकार की, टीम ने मौके पर ही रासायनिक ट्रैप किए गए नोटों के साथ उसे गिरफ्तार कर लिया। यह पूरी कार्रवाई गवाहों की मौजूदगी में की गई। ACB ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 (संशोधित 2018) के तहत केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल, आरोपी हिरासत में है और उससे पूछताछ जारी है।

ACB Raid : SP पंकज चंद्रा ने बयान जारी कर कहा कि, “ACB की टीम भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। किसी भी शिकायत पर त्वरित और कठोर कार्रवाई की जाएगी।”


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019