Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

ACB-EOW Raid : शराब घोटाले की जांच में बड़ा धमाका, कारोबारी के ठिकानों पर ACB-EOW का छापा, खंगाले गए रिकॉर्ड

Asian News
ACB-EOW Raid : शराब घोटाले की जांच में बड़ा धमाका, कारोबारी के ठिकानों पर ACB-EOW का छापा, खंगाले गए रिकॉर्ड
X

ACB-EOW Raid: Major development in the liquor scam probe; ACB-EOW raids businessman’s premises, records scrutinized.

ACB-EOW Raid : बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाला मामले की जांच ने शनिवार को नया मोड़ ले लिया। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) और आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) की संयुक्त टीम ने बलौदाबाजार में एक शराब कारोबारी के ठिकानों पर छापेमारी कर कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और वित्तीय रिकॉर्ड जब्त किए हैं।

ACB-EOW Raid : जानकारी के अनुसार जांच एजेंसियों की टीम सुबह-सुबह शहर के कान्हा विहार स्थित कारोबारी अहिंदर के निवास और उससे जुड़े अन्य ठिकानों पर पहुंची। इसके बाद कई घंटों तक दस्तावेजों, खातों और लेनदेन से जुड़े रिकॉर्ड की जांच की गई। कार्रवाई के दौरान इलाके में दिनभर हलचल का माहौल बना रहा।

ACB-EOW Raid : सूत्रों के मुताबिक जांच एजेंसियां कारोबारी के आय-व्यय, व्यावसायिक गतिविधियों और वित्तीय लेनदेन की बारीकी से पड़ताल कर रही हैं। छापेमारी के दौरान कई अहम दस्तावेज, रजिस्टर और अन्य रिकॉर्ड अपने कब्जे में लिए गए हैं, जिनका अब तकनीकी और वित्तीय विश्लेषण किया जाएगा।

ACB-EOW Raid : घोटाले से जुड़े कनेक्शन तलाश रही जांच एजेंसियां-

बताया जा रहा है कि जब्त दस्तावेजों के आधार पर चर्चित शराब घोटाले से जुड़े संभावित नेटवर्क और आर्थिक लेनदेन की कड़ियों को खंगाला जा रहा है। जांच एजेंसियों का फोकस यह पता लगाने पर है कि कारोबार से जुड़े वित्तीय लेनदेन का संबंध कहीं घोटाले के संदिग्ध मामलों से तो नहीं है।

ACB-EOW Raid : आने वाले दिनों में हो सकते हैं बड़े खुलासे-

सूत्रों का दावा है कि जब्त किए गए रिकॉर्ड और दस्तावेजों की जांच के बाद कई महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आ सकती हैं। यही वजह है कि इस कार्रवाई को शराब घोटाले की जांच में एक अहम कड़ी माना जा रहा है। हालांकि ACB और EOW की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन जांच एजेंसियां पूरे मामले की तह तक पहुंचने के लिए लगातार पड़ताल में जुटी हुई हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019