Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

ACB-EOW Raid: सुकमा में ACB-EOW की छापेमारी: सुबह-सुबह CPI नेता के रिश्तेदार और तेंदूपत्ता प्रबंधकों पर कार्रवाई

Asian News
ACB-EOW Raid: सुकमा में ACB-EOW की छापेमारी: सुबह-सुबह CPI नेता के रिश्तेदार और तेंदूपत्ता प्रबंधकों पर कार्रवाई
X

ACB-EOW Raid: सुकमा: सुकमा जिले में एक बड़ी कार्रवाई के तहत एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) और इकोनॉमिक ऑफेंस विंग (EOW) की संयुक्त टीम ने गुरुवार सुबह छह स्थानों पर छापेमारी की। यह ऑपरेशन CPI नेता के एक रिश्तेदार के घर के साथ-साथ पांच तेंदूपत्ता प्रबंधकों के ठिकानों पर केंद्रित था। तेंदूपत्ता बोनस घोटाले से जुड़े इस मामले में सुकमा और कोंटा में दो-दो स्थानों पर छापेमारी जारी है। इसी मामले में पहले DFO अशोक पटेल को निलंबित किया गया था। कोंटा, एर्राबोर और पलाचलमा में तेंदूपत्ता प्रबंधकों के घरों की भी तलाशी ली गई।

ACB-EOW Raid: इससे पहले, ACB-EOW की टीम ने रायगढ़, जगदलपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा सहित 14 ठिकानों पर छापेमारी की थी। सुकमा में निलंबित DFO अशोक पटेल के घर के अलावा छिंदगढ़ और कोंटा के दो शिक्षकों के ठिकानों पर जांच हुई थी। बीजापुर के सहायक आयुक्त के जगदलपुर स्थित मकान पर भी टीम ने दबिश दी थी। रायपुर से पहुंची 13 अधिकारियों की टीम ने उस जांच को अंजाम दिया था, जो इस ताजा कार्रवाई से कुछ दिन पहले हुई थी।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019