Abir Gulaal Teaser : फवाद खान और वाणी कपूर की 'अबीर गुलाल' का टीजर रिलीज...
Abir Gulaal Teaser : फवाद खान के फैंस के लिए बड़ी खबर! उनकी नई फिल्म ‘अबीर गुलाल’ का ऐलान हो चुका है, जहां वे बॉलीवुड एक्ट्रेस वाणी कपूर के साथ रोमांटिक भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्म एक मधुर प्रेम कहानी है, जिसका टीजर ही दर्शकों को उत्साहित करने के लिए काफी है, जिसमें फवाद और वाणी का केमिस्ट्री देखने लायक है।

Abir Gulaal : टीजर की शुरुआत फवाद की मनमोहक मुस्कान और 1942: ए लव स्टोरी के गाने ‘कुछ न कहो…’ से होती है, जहां दोनों कार में बैठे हैं और बारिश का माहौल रोमांस को और बढ़ा देता है। हालांकि, वाणी का सवाल ‘तुम मुझसे फ्लर्ट कर रहे हो?’ और फवाद का जवाब ‘तुम चाहती हो मैं करूं?’ यह दर्शाता है कि यह कहानी उतनी साधारण नहीं है जितनी लगती है। वाणी ने इस टीजर को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा कि यह फिल्म 9 मई को रिलीज होगी और इसे ए रिचर लेन्स बैनर ने प्रोड्यूस किया है।
Abir Gulaal : यह फवाद की पहली फिल्म है जो 2016 के बैन के बाद भारत में रिलीज होगी, जिसकी शूटिंग लंदन में हुई है और इसे आरती एस बागड़ी ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में रिद्धी डोगरा, लिजा हेडन, फरीदा जलाल, सोनी राजदान, परमीत सेठी और राहुल वोहरा भी हैं। टीजर ने फैंस को उत्साहित कर दिया है, अब सभी को ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार है।”
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


