Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

अभनपुर भीषण सड़क हादसा : 1 युवक की मौके पर दर्दनाक मौत.....

अभनपुर भीषण सड़क हादसा : 1 युवक की मौके पर दर्दनाक मौत.....
X

अभनपुर भीषण सड़क हादसा : 1 युवक की मौके पर दर्दनाक मौत…..

अभनपुर : अभनपुर भीषण सड़क हादसा : अभनपुर थाना क्षेत्र के कल्पतरू प्लांट के पास देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। अज्ञात वाहन ने EV स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान शुभम जांगड़े (23), पिता संतोष जांगड़े, निवासी बोरिया खुर्द के रूप में हुई है। वहीं, घायल युवक रुद्र प्रताप मारकंडे (22), पिता बद्री मारकंडे, निवासी सिवनी (वर्तमान पता रायपुर) का इलाज जारी है।

घटना की जानकारी मिलते ही अभनपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी है। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस अज्ञात वाहन और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। स्थानीय लोगों ने इस क्षेत्र में रात के समय वाहनों की तेज रफ्तार पर चिंता जताई है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019