Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Abhanpur Breaking : 33 वर्षीय महिला की संदिग्ध हालत में मिली निर्वस्त्र लाश....

Abhanpur Breaking : 33 वर्षीय महिला की संदिग्ध हालत में मिली निर्वस्त्र लाश....
X

Abhanpur Breaking : 33 वर्षीय महिला की संदिग्ध हालत में मिली निर्वस्त्र लाश….

अभनपुर : Abhanpur Breaking : अभनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कोलर में एक 33 वर्षीय महिला की संदिग्ध हालत में लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। महिला का शव निर्वस्त्र पाया गया है, और यह महिला पांच दिन पहले लापता हो गई थी। 28 जनवरी को उसके परिवार ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

Abhanpur Breaking : महिला की लाश आज उसके घर के सामने स्थित पड़ोसी के घर से मिली, जिससे पूरे गांव में भय और आशंका का माहौल है। महिला की हत्या के बाद दुष्कर्म किए जाने की आशंका जताई जा रही है, लेकिन पुलिस ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। इस घटना के बाद इलाके में शोक और डर का माहौल है, और लोग सुरक्षा के बारे में सवाल उठा रहे हैं। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि महिला के साथ क्या हुआ।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019