Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Aashi Tripathi : पंकज त्रिपाठी की बेटी आशी ने किया एक्टिंग में डेब्यू, ‘रंग दारो’ म्यूजिक वीडियो में दिखाया जलवा...

Aashi Tripathi : पंकज त्रिपाठी की बेटी आशी ने किया एक्टिंग में डेब्यू, ‘रंग दारो’ म्यूजिक वीडियो में दिखाया जलवा...
X

Aashi Tripathi : पंकज त्रिपाठी की बेटी आशी ने किया एक्टिंग में डेब्यू, ‘रंग दारो’ म्यूजिक वीडियो में दिखाया जलवा…

मुंबई: Aashi Tripathi : मशहूर बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी की बेटी आशी त्रिपाठी ने अभिनय की दुनिया में कदम रख लिया है। उन्होंने म्यूजिक वीडियो ‘रंग दारो’ के जरिए अपना ऑनस्क्रीन डेब्यू किया है। यह खूबसूरत गाना मैनाक भट्टाचार्य और संजना रामनारायण ने गाया है, जबकि इसकी रचना अभिनव आर कौशिक ने की है। वीडियो में आशी ने अपनी अदाकारी से प्यार और कला के रंगों को बेहद शानदार तरीके से पेश किया है।

Aashi Tripathi : पिता पंकज त्रिपाठी ने जताया गर्व
अपनी बेटी के डेब्यू पर पंकज त्रिपाठी ने भावुक होते हुए कहा, “आशी को स्क्रीन पर देखना मेरे लिए गर्व और खुशी का पल है। वह हमेशा से कला के प्रति जुनूनी रही है। उसे पहली बार स्क्रीन पर इतने स्वाभाविक भावों के साथ देखना खास अनुभव रहा। यह उसका पहला कदम है, और मैं उत्साहित हूं कि उसकी आगे की यात्रा कैसी रहेगी।”

Mirzapur kaleen Bhaiya aka Pankaj Tripathi Daughter Aashi looks very  beautiful simple and cute will forget big heroine to see her photos - सिंपल  लेकिन खूबसूरत हैं 'कालीन भैया' पंकज त्रिपाठी की

Aashi Tripathi : मां मृदुला ने दी हौसला अफजाई
पंकज त्रिपाठी की पत्नी मृदुला त्रिपाठी ने भी अपनी बेटी के सफर पर खुशी जताई। उन्होंने कहा, “जब आशी को यह मौका मिला, तो मैंने चाहा कि वह कुछ ऐसा करे, जो उसकी कलात्मक संवेदनाओं के अनुरूप हो। ‘रंग दारो’ बेहद खूबसूरत और भावपूर्ण प्रोजेक्ट है। उसे स्क्रीन पर देखना दिल को छू लेने वाला था। हम उसे आगे बढ़ते हुए देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं।”

Aashi Tripathi : पढ़ाई के साथ एक्टिंग का सपना
आशी फिलहाल मुंबई के एक कॉलेज में पढ़ाई कर रही हैं, लेकिन उनके दिल में भी फिल्मों के लिए वही जुनून है, जो उनके पिता में है। आशी भी एक सफल अभिनेत्री बनने का सपना देखती हैं। रंग दारो’ के कंपोजर अभिनव आर कौशिक ने जब इस वीडियो के लिए आशी को कास्ट करने का फैसला किया, तो उन्होंने पहले पंकज त्रिपाठी की पत्नी मृदुला से बात की। इसके बाद पंकज और मृदुला, दोनों ने अपनी बेटी के फैसले का पूरा समर्थन किया।

Aashi Tripathi : नया सफर, नई उम्मीदें
आशी के इस नए सफर की शुरुआत को लेकर उनके परिवार और प्रशंसकों में काफी उत्साह है। पंकज त्रिपाठी की तरह आशी भी अपनी कड़ी मेहनत और प्रतिभा के दम पर फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने के लिए तैयार हैं। उनके डेब्यू ने फैंस को उम्मीद जगा दी है कि वह भी अपने पिता की तरह बड़े पर्दे पर कमाल करेंगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019