Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

APNE APNE RAM :-प्रभु राम के ननिहाल में "16 जून को अपने अपने राम",लव फॉर ह्यूमैनिटी नींव, एशियन न्यूज एवं न्यूजप्लस 21 की साझा पहल..

Asian News

AAPNE AAPNE RAM :-रायपुर। छत्तीसगढ़ की जानीमानी सेवाभावी संस्था लव फॉर ह्यूमैनिटी नींव, एशियन न्यूज एवं न्यूजप्लस 21 और रायपुर होम्स के संयुक्त तत्वाधान में प्रभु श्रीराम के ननिहाल छत्तीसगढ़ में पहली बार अपने अपने राम कार्यक्रम का आयोजन 16 जून 2024 को राजधानी रायपुर के सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में किया जा रहा है। अपने अपने राम कार्यक्रम में राष्ट्रीय कवि कुमार विश्वास मुख्य वक्ता होंगे।

AAPNE AAPNE RAM :-वहीं उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने ऑनलाइन टिकट बिक्री का शुभारंभ किया। इस दौरान अरुण साव ने लव फॉर ह्यूमैनिटी नींव, एशियन न्यूज एवं न्यूजप्लस 21 की पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम के प्रसार के सभी आयोजनों में सरकार का पूर्ण समर्थन रहेगा।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से एशियन न्यूज एवं न्यूजप्लस 21 के ग्रुप संपादक राजेश लाहोटी, प्रबंध संपादक जय दुबे, लव फॉर ह्यूमैनिटी नींव संस्था के अध्यक्ष सुभाष राठी सपरिवार, जीएस चंद्राकर, न्यूज प्लस 21 के मार्केटिंग हेड भावेश तिवारी मौजूद रहे।

छतीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने ऑनलाइन टिकट ब्रिकी का किया शुभारंभ

AAPNE AAPNE RAM :-टिकट बिक्री के औपचारिक शुभारंभ के बाद अब आम सुधि जन भी बुक माय शो पर जाकर ‘अपने अपने राम’ के लिए स्थान आरक्षित करा सकते हैं। बुक माय शो पर आमजनों के लिए टिकट उपलब्ध हैं। बड़े धार्मिक आयोजन और आस्था को ध्यान में रखते हुए शुल्क मात्र 651 रुपए रखा गया है। नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से भी टिकट बुक कर सकते हैं।

टिकट बुक करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://in.bookmyshow.com/plays/apne-apne-ram/Hey checkout this event :- https://in.bookmyshow.com/plays/apne-apne-ram/ET00399371

AAPNE AAPNE RAM :-बता दें कि लव फॉर ह्यूमैनिटी नींव, एशियन न्यूज एवं न्यूजप्लस 21 और रायपुर होम्स के संयुक्त तत्वाधान में 16 जून को विश्वविख्यात रामकथा मर्मज्ञ एवं युवा कवि कुमार विश्वासजी का अपने-अपने राम का एक दिवसीय छत्तीसगढ़ के पावन धरा में पहली बार भव्य आयोजन होने जा रहा है। अपने अपने राम कार्यक्रम में कुमार विश्वास जी विशेष रूप से युवा सोच की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए परिभाषित करेंगे। अपने-अपने राम कार्यक्रम में प्रभु श्रीराम के जीवन के माध्यम से सफल जीवन के तरीके सीखने के बारे में जानकारी दी जाएगी।

AAPNE AAPNE RAM :-इस वृहद कार्यक्रम में रायपुर होम्स, अधिराज सीमेंट, रायपुर आॅटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (राडा), सर्वोत्तम आइल, अष्टविनायक रियलटिज तथा शैक्षणिक संस्थान सीवी रमन विश्वविद्यालय इस कार्यक्रम में सहायक होंगे।

READ MORE-Exit Polls 2024 : एग्जिट पोल पर साय सरकार की प्रतिक्रिया….जानें क्या कहां


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019