Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

AAP: दिल्ली में AAP को झटका, 13 पार्षदों ने छोड़ी पार्टी, बनाएंगे 'इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी'

Asian News
AAP
X

AAP

AAP: नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (AAP) को दिल्ली में बड़ा झटका लगा है। पार्टी के 13 निगम पार्षदों ने इस्तीफा दे दिया और नई पार्टी बनाने की घोषणा की है। इन पार्षदों ने AAP के शीर्ष नेतृत्व पर दिल्ली नगर निगम को ठीक से न चलाने और जनता से किए वादे पूरे न करने का आरोप लगाया। उन्होंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया।

AAP: नई पार्टी का ऐलान इस्तीफा देने वाले पार्षदों ने अपनी नई पार्टी का नाम 'इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी' रखा है और मुकेश गोयल को इसका नेता चुना है। पार्षदों ने बताया कि वे 2022 में AAP के टिकट पर दिल्ली नगर निगम के लिए चुने गए थे। हालांकि, 2022 में निगम में सत्ता मिलने के बावजूद AAP का शीर्ष नेतृत्व निगम को सुचारू रूप से चलाने में नाकाम रहा। उन्होंने कहा कि नेतृत्व का पार्षदों के साथ तालमेल लगभग न के बराबर था, जिसके चलते पार्टी विपक्ष में चली गई।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019