Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

fire broke out in a pathology: पैथोलॉजी लैब से लगी भीषण आग, 19 मरीजों को शीशा तोड़कर निकाला गया

fire broke out in a pathology: पैथोलॉजी लैब से लगी भीषण आग, 19 मरीजों को शीशा तोड़कर निकाला गया
X

fire broke out in a pathology: भावनगर। गुजरात के भावनगर शहर के कालानाला क्षेत्र स्थित कालूभा रोड पर समीप कॉम्प्लेक्स में बुधवार सुबह एक पैथोलॉजी लैब में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग पूरे ग्राउंड फ्लोर से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई और कॉम्प्लेक्स में मौजूद 3-4 अस्पताल धुएं व आग की चपेट में आ गए।

fire broke out in a pathology: आग लगने से कॉम्प्लेक्स में अफरा-तफरी मच गई। अस्पतालों में भर्ती बच्चों, बुजुर्गों सहित कुल 19 मरीज बिल्डिंग में फंस गए थे। फायर ब्रिगेड की टीम ने खिड़कियों के शीशे तोड़कर और सीढ़ियों के रास्ते खतरनाक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाते हुए सभी मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

fire broke out in a pathology: राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। सभी मरीजों को तुरंत सर टी हॉस्पिटल (भावनगर मेडिकल कॉलेज) में शिफ्ट कर दिया गया है। भावनगर के पुलिस कमिश्नर एनवी मीणा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि ग्राउंड फ्लोर पर जमा कचरे में आग लगी, जिसके बाद यह तेजी से फैल गई।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019