Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

बंदरों के झुंड ने महिला पर किया हमला, छत से गिरकर महिला की मौत

बंदरों
X

बंदरों

यूपी: कौशांबी ज़िले में बंदरों का इस कदर आतंक है कि बंदर के भय से महिला छत से गिर गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के स्थानीय निवासी सुरेंद्र केसरवानी की 40 वर्षीय पत्नी किरन देवी घर की छत पर सूख रहे कपड़े को उतारने के लिए गई थी। इसी दौरान अचानक बंदरों का झुंड आ गया। जिससे महिंला घबरा गई, जब उसने अपना बचाव किया, तभी पैर फिसल जाने से छत से जमीन पर आ गिरी। आसपास के मौजूद लोगों ने गंभीर रूप से घायल महिला को नजदीकी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पश्चिमशरीरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019