Hina Khan Health Update: अभिनत्री हिना खान ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं। हाल ही में उन्होंने अस्पताल से अपनी एक तस्वीर साझा कर सेहत का हाल बताया है।
छोटे परदे की चर्चित अदाकारा हिना खान जिंदगी के मुश्किल वक्त से गुजर रही हैं। वे ब्रेस्ट कैंसर का शिकार हैं। उनका उपचार चल रहा है। इस मुश्किल घड़ी का सामना वे बहुत बहादुरी के साथ कर रही हैं। हिना खान के फैंस उनके लिए चिंतित हैं और लगातार उनके ठीक होने के लिए दुआ कर रहे हैं। अभिनेत्री समय-समय पर फैंस के साथ हेल्थ अपडेट साझा करती हैं। आज गुरुवार को उन्होंने अस्पताल से एक तस्वीर साझा की है।
बोलीं- दुआ करिए
हिना खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से दो तस्वीरें शेयर की हैं। इसमें वे अस्पताल के कॉरिडोर में नजर आ रही हैं। तस्वीरों के साथ हिना ने लिखा है, ‘अस्पताल के इस हीलिंग कॉरिडोर्स से होते हुए जिंदगी के उजियारे की तरफ कदम बढ़ रहे हैं। एक-एक कदम। इसके लिए शुक्रगुजार हूं। दुआ कीजिए’।

अंकिता लोखंडे से सुनील ग्रोवर तक सबने बढ़ाया हौसला
हिना खान के लिए फैंस दुआ कर रहे हैं और उनके हौसले की तारीफ कर रहे हैं। कई टीवी सितारों ने भी हिना के पोस्ट पर कमेंट किया है। अभिनेत्री आरती सिंह ने लिखा है, ‘शेरनी, तुम्हारे लिए दिल से दुआ है। ईश्वर तुम्हारे साथ हैं, वे तुम्हारे साथ एक-एक कदम चल रहे हैं’। सुनील ग्रोवर ने लिखा है, ‘जल्दी जल्दी ठीक हो जाओ’। अंकिता लोखंडे ने कमेंट लिखा है, ‘तुम्हारे लिए हर समय मैं दिल से दुआ करती हूं’।