Rudrapur Uttarakhand
Rudrapur Uttarakhand
मुकेश मंडल
Rudrapur Uttarakhand : रूद्रपुर : भूरारानी क्षेत्र में अघोषित विद्युत कटौती पर लोगो का पारा चढ़ गया उन्होंने भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा के नेतृत्व मे अधीक्षण अभियंता के कार्यालय में पहुंचकर उनका घेराव किया और जमकर खरी खोटी सुनाते हुए आपूर्ति सुचारू नहीं होने पर सीएम से शिकायत की चेतावनी दी।
Mohan Yadav Road Show : काँग्रेस पर जमकर बरसे मोहन यादव…
Rudrapur Uttarakhand : जिस पर मामले को लेकर अभियंता ने तुरंत अधीनस्थ अधिकारियों को मौके पर तलब किया और व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिये। बता दें भूरारानी क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से सुबह नौ बजे से रात्रि साढ़े आठ बजे तक विद्युत कटौती की जा रही है, जिसके चलते भीषण गर्मी में लोगों
का जीना दुश्वार है। लोगों की शिकायत के बावजूद विभाग कोई सुध नहीं ले रहा है। क्षेत्र के लोगों ने मामले से भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा को अवगत कराया जिस पर विकास शर्मा सोमवार को भूरारानी क्षेत्र के लोगों के साथ अधीक्षण अभियंता शेखर त्रिपाठी के कार्यालय जा धमके
और उनका घेराव कर खरी खोटी सुनाई। उनका कहना था कि भीषण गर्मी से जनता पहले ही बेहाल है। उपर से अघोषित विद्युत कटौती ने लोगों का जीना दूभर कर दिया है। लोगों का कारोबार भी चौपट हो रहा है। अभियंता ने एसडीओ ओर जेई को मौके पर बुलाकर समस्या के
सम्बंध में जानकारी ली तो उन्होंनें बताया कि फीडर का काम चल रहा है जिस कारण कटौती हो रही है।अधिकारियों ने फीडर का काम पूरा होने तक प्रातः 7 से 12 बजे तक ही कटौती करने का आश्वासन दिया।
Bhilai Breaking News : दुर्ग लोकसभा सीट से BJP प्रत्याशी विजय बघेल ने किया मतदान….वीडियो
उन्होंने कहा कि व्यवस्था जल्द ठीक नहीं हुई तो मामले की शिकायत सीएम पुष्कर सिंह धामी से की जायेगी।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


