CG Crime: Major success for Mahasamund Police; three high-profile theft cases solved, 12 arrested including an interstate gang.
CG Crime : महासमुंद। महासमुंद पुलिस ने जिले में हुई तीन बड़ी चोरी और नकबजनी की वारदातों का पर्दाफाश करते हुए अंतरराज्यीय गिरोह सहित 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 20 लाख रुपये से अधिक मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण, नगदी, मोबाइल फोन, मोटरसाइकिल और अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी छत्तीसगढ़ के साथ-साथ मध्यप्रदेश में भी कई वारदातों में शामिल रहे हैं।
CG Crime : पहले मामले में हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में सूने मकान से हुई चोरी की जांच करते हुए पुलिस ने मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में दबिश देकर अंतरराज्यीय गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने महासमुंद, कोरबा और अन्य जिलों में चोरी की घटनाओं में शामिल होने की बात स्वीकार की। गिरोह के दो सदस्य अभी भी फरार हैं।

CG Crime : दूसरे मामले में तुमगांव थाना क्षेत्र के ग्राम अघोली में चार महीने पहले हुई लाखों की चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस ने गांव के ही एक युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी ने शादी समारोह के दौरान खाली पड़े घर का ताला काटकर चोरी करना स्वीकार किया। उसकी निशानदेही पर लाखों रुपये के जेवर, नगदी और चोरी में इस्तेमाल किया गया ग्राइंडर बरामद किया गया।
CG Crime : तीसरा मामला सिंघोड़ा थाना क्षेत्र के रेहटा गांव में हुई चर्चित नकबजनी का है, जहां घर से करीब 95 लाख रुपये के जेवर और नगदी चोरी हुई थी। इस मामले में पुलिस ने सात आरोपियों के साथ चोरी का माल खरीदने वाले एक ज्वेलर को भी गिरफ्तार किया। आरोपियों से सोने-चांदी के आभूषण और अन्य सामान बरामद किया गया है।
CG Crime : पुलिस का कहना है कि तीनों मामलों को सुलझाने में सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी विश्लेषण और मुखबिर तंत्र की अहम भूमिका रही। फरार आरोपियों की तलाश जारी है और गिरोह से जुड़े अन्य मामलों की भी जांच की जा रही है।

