CG Crime: Murder of history-sheeter sparks sensation; beaten to death just days after release from jail.
CG Crime : दुर्ग। जिले में एक हिस्ट्रीशीटर की बेरहमी से हत्या किए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र के कुंदरापारा में बदमाशों ने हिस्ट्रीशीटर लेखराम कोठारी पर हमला कर उसे पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
CG Crime : घटना की सूचना मिलते ही पद्मनाभपुर थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, लेखराम कोठारी को कुछ समय पहले दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 151 के तहत गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। जेल से रिहा होने के बाद रविवार रात कुंदरापारा में उस पर हमला हुआ, जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
CG Crime : पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। हत्या के पीछे पुरानी रंजिश, आपसी विवाद या अन्य कारणों की जांच की जा रही है। फिलहाल किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

