MP News: Wife catches husband with another woman in a hotel room; creates a high-voltage scene, with the commotion spilling from the street to the police station.
MP News : रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा जिले में एक होटल के भीतर उस समय जमकर हंगामा हो गया, जब एक महिला ने अपने पति को कथित तौर पर दूसरी युवती के साथ होटल के कमरे में पकड़ लिया। इसके बाद होटल परिसर से लेकर सड़क और फिर थाने तक हाई-वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
MP News : मामला समान थाना क्षेत्र स्थित होटल पंगत के कमरा नंबर 108 का बताया जा रहा है। महिला का आरोप है कि उसकी शादी 3 जुलाई 2025 को आकाश सिंह चौहान से प्रेम विवाह के रूप में हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही उसका पति उसे छोड़कर चला गया, जिसकी वह लगातार तलाश कर रही थी।
MP News : महिला का कहना है कि सूचना मिलने पर वह होटल पहुंची, जहां उसने अपने पति को एक अन्य युवती के साथ कमरे में पाया। इसके बाद उसने पति का विरोध किया और कथित तौर पर उसकी पिटाई कर दी। हंगामे के दौरान होटल के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई। बाद में महिला अपने पति को लेकर सीधे थाने पहुंच गई। वहीं पति का पक्ष अलग है।
MP News : उसने पुलिस को बताया कि वह अपनी पत्नी से जान का खतरा महसूस करता है और इसी कारण उससे दूर रह रहा था। उसका आरोप है कि पत्नी उस पर हमला कर सकती है। फिलहाल पुलिस ने दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि उपलब्ध तथ्यों और दोनों पक्षों के बयानों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

