CG Transfer: Major reshuffle in the Urban Administration Department; 122 officers and employees transferred—check the list.
CG Transfer : रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग में व्यापक प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 122 अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले एवं नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। विभागीय कामकाज को अधिक प्रभावी और सुचारु बनाने के उद्देश्य से यह आदेश जारी किया गया है।
CG Transfer : जारी सूची के अनुसार स्थानांतरित किए गए अधिकारियों-कर्मचारियों में 66 अभियंता और 56 अन्य कर्मचारी शामिल हैं। तबादला सूची में कार्यपालन अभियंता, सहायक अभियंता, उप अभियंता, प्रोग्रामर, राजस्व निरीक्षक, स्वास्थ्य निरीक्षक, सहायक कार्यालय अधीक्षक, तकनीकी सहायक, लेखपाल, सहायक ग्रेड-2 एवं ग्रेड-3, डाटा एंट्री ऑपरेटर, कंप्यूटर ऑपरेटर, सहायक राजस्व निरीक्षक, समयपाल, कैशियर, वाहन चालक, चौकीदार, पंप अटेंडेंट और भृत्य जैसे विभिन्न पदों पर कार्यरत कर्मचारी शामिल हैं।
CG Transfer : नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिया है कि वे आदेश जारी होने के सात दिनों के भीतर अपने नए पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करें और इसकी सूचना विभाग को अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराएं।

