MP Accident: Tractor overturns after going out of control in a field; driver dies after being crushed; silence descends on the village.
MP Accident : बैतूल। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के रानीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पांढरा में खेत की जुताई के दौरान हुए हादसे में एक ट्रैक्टर चालक की जान चली गई। शुक्रवार दोपहर खेत में काम करते समय ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे चालक उसके नीचे दब गया। गंभीर चोटों के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
MP Accident : मृतक की पहचान अनिल भलावी (45 वर्ष), निवासी ग्राम पांढरा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार वह शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे प्रेमलाल मराठे के खेत में ट्रैक्टर से जुताई कर रहा था। इसी दौरान ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और वाहन पलट गया। हादसा इतना गंभीर था कि अनिल ट्रैक्टर के नीचे दब गया और मौके पर ही दम तोड़ दिया।
MP Accident : घटना की आवाज सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। रानीपुर पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से ट्रैक्टर के नीचे फंसे चालक को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
MP Accident : पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए घोड़ाडोंगरी अस्पताल भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया, वहीं पूरे गांव में शोक का माहौल है।

