CG News: State honors the enduring identity of folk culture; Ganiyari school to be renamed ‘Dr. Teejan Bai Vidyalaya’.
CG News : रायपुर। छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति को वैश्विक पहचान दिलाने वाली पद्मविभूषण पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई की स्मृति को चिरस्थायी बनाने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। उनके गृहग्राम गनियारी स्थित शासकीय हाई-हायर सेकेंडरी स्कूल का नाम अब “डॉ. तीजन बाई शासकीय हाई-हायर सेकेंडरी विद्यालय, गनियारी” होगा।
CG News : स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने रविवार को गनियारी में आयोजित श्रद्धांजलि सभा के दौरान इस निर्णय की घोषणा की। उन्होंने कहा कि यह केवल एक नामकरण नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की महान लोककलाकार के प्रति राज्य की सच्ची श्रद्धांजलि है, जिससे आने वाली पीढ़ियां उनके संघर्ष, साधना और सांस्कृतिक योगदान से प्रेरणा ले सकेंगी।

