Instagram Edits App : अब 2 भाषाओं में बनेंगे कैप्शन, AI फीचर्स से और आसान हुई वीडियो एडिटिंग
Instagram Edits App : नई दिल्ली। इंस्टाग्राम यूजर्स के लिए खुशखबरी है। Meta ने अपने वीडियो एडिटिंग ऐप Edits में कई नए AI फीचर्स जोड़े हैं, जिससे Reels और वीडियो बनाना पहले से ज्यादा आसान हो गया है।
Instagram Edits App : Bilingual Captions फीचर
अब यूजर्स एक ही वीडियो में दो भाषाओं में कैप्शन जोड़ सकेंगे। यह फीचर 15 भाषाओं में उपलब्ध है, जिसमें हिंदी, अंग्रेजी, स्पेनिश, फ्रेंच, जर्मन, जापानी, कोरियन, पुर्तगाली, रूसी, इटालियन, थाई, इंडोनेशियन, गुजराती, बंगाली और कन्नड़ शामिल हैं। इससे क्रिएटर्स अलग-अलग भाषाओं के दर्शकों तक आसानी से पहुंच बना सकेंगे।
Instagram Edits App : नए AI टूल्स से आसान एडिटिंग
Meta ने Edits ऐप में Overlay जोड़ने के नए टेम्पलेट्स, वीडियो लॉक करने का विकल्प और Seasonal Sound Effects जैसे फीचर्स जोड़े हैं। अब यूजर्स बिना किसी थर्ड-पार्टी ऐप की मदद के प्रोफेशनल वीडियो एडिट कर सकेंगे।
Instagram Edits App : 4K Export और जल्द आएगा Desktop Version
ऐप में 10 मिनट तक की 4K क्वालिटी वाली वीडियो बिना वॉटरमार्क के एक्सपोर्ट की जा सकती है। Meta जल्द ही ऐप का Desktop Version भी लॉन्च करेगी, जिससे मोबाइल और डेस्कटॉप पर प्रोजेक्ट सिंक होंगे।
Instagram Edits App : क्रिएटर्स के लिए फायदेमंद
ये नए AI फीचर्स कंटेंट क्रिएटर्स के लिए बेहद उपयोगी साबित होंगे। अब Reels और वीडियो बनाना आसान और तेज हो जाएगा। Meta का कहना है कि ये अपडेट यूजर्स को ज्यादा क्रिएटिव बनाने में मदद करेंगे।

